मुगलसराय में वीडीए की बड़ी कार्रवाई, 11 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सील, मचा हड़कंप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय में वीडीए की बड़ी कार्रवाई, 11 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सील, मचा हड़कंप।पीडीडीयू नगर (मुगलसराय)। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने भवन मानकों और मानचित्र स्वीकृति नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  11 संस्थानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।

वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई संस्थान बिना स्वीकृत मानचित्र, आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के संचालन करते पाए गए। इसके अलावा भवन सुरक्षा एवं अन्य निर्धारित नियमों के पालन में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

इन संस्थानों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई

वीडीए की टीम ने पीडीडीयू नगर क्षेत्र में निम्नलिखित संस्थानों को सील किया—

टॉपर विजन एकेडमी (नई बस्ती)

राय एकेडमी (पटेल नगर)

स्टार इंस्टीट्यूट (रवि नगर)

एसएएस लाइब्रेरी (कैलाशपुरी)

पाठक इकोनॉमिक्स प्वाइंट (कैलाशपुरी)

अमेरिकन कोचिंग (कैलाशपुरी)

सीबीएस कोचिंग (कैलाशपुरी)

कॉमर्स एकेडमी (कैलाशपुरी)

द मास्टर क्लास एकेडमी (कैलाशपुरी)

महेंद्रा कोचिंग (नई बस्ती)

गुरुद्वारा क्षेत्र स्थित एक अन्य संस्थान

सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं

उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भवन निर्माण मानकों, अग्निशमन सुरक्षा नियमों तथा प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों के अनुरूप ही संचालन करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती से बढ़ी हलचल

हाल ही में विभिन्न स्थानों पर हुई अग्निकांड और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बाद प्रशासन शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में वीडीए की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai