मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।तहसील बिलासपुर के थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया गया जिसमें वादिनी की लिखित तहरीर बाबत 03 नफर अभियुक्ता व अभियुक्तगण 1- सोमपाल पुत्र नामालूम 2- रामदुलारे पुत्र नामालूम 3- द्वारका प्रसाद पुत्र नामालूम 4- सूरज पुत्र द्वारका प्रसाद नि0 वार्ड नं0 -8 रम्पुरा थाना रूद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर हाल नि0 म0 न0 जे बी 6/60 वेलकम सीलमपुर वेलकम नोर्थ एस्ट नई दिल्ली द्वारा नाबालिग वादिनी की शादी करा देना एवं अभियुक्त सूरज द्वारा वादिनी के साथ बलात्कार करने के सम्बन्ध में थाना वेलकम जिला सीलमपुर दिल्ली पर मु0अ0सं0- 22/26 धारा – 64(2) (एम) बीएनएस व 6 पोक्सो एक्ट व 9/10 बाल विवाह एक्ट 2006 बनाम 07 नफर उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था।
विवेचना के क्रम मे अभियोग उपरोक्त थाना वेलकम से थाना बिलासपुर जनपद रामपुर स्थानांतरित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज उपरोक्त को रेलवे क्रासिंग कौशलगंज के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 चन्द्रवीर सिंह .का0 सुनील कुमर शामिल रहे।










