मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। शंकरपुर पुलिया निर्माण कार्य के लिए जनता ने विधायक का आभार जताया। शहर विधानसभा क्षेत्र में शंकरपुर–पटवाई मार्ग पर पुलिया निर्माण से क्षेत्र के लोग खुश हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक आकाश सक्सेना का आभार व्यक्त किया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से 40 लाख रुपये की लागत से शंकरपुर स्थित पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां ने कहा है कि इस समस्या की ओर ध्यान देकर विधायक आकाश सक्सेना ने सराहनीय कार्य किया है।
पुलिया के निर्माण से शंकरपुर, मनकरा, दीनपुर, भंडपुरा, हरियाल, राजा रामपुर, कानपुर, पटरिया, कलरख, खजुरिया समेत क्षेत्र की बहुत बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
इस कार्य से दुर्घटनाएं रुकेंगी और शंकरपुर–पटवाई मार्ग पर भारी वाहनों का यातायात सुचारू हो सकेगा।










