त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में उप चुनाव में सभी पार्टी अपना दम भर रही है, इसी बीच बीजेपी ने दीपक पटेल को फूलपुर से अपना प्रत्याशी बनाकर सभी को चौका दिया, दीपक पटेल के मैदान में आते ही एक तरफ चुनाव होने के संकेत मिल रहे है, इसी बीच आज दीपक पटेल ने नामांकन भी कर दिया है, साथ मे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे, केशव प्रसाद ने कहा कि यूपी में सभी सीटे बीजेपी के पाले में आएंगी, सपा की साइकिल सैफई वापस जाएगी।
दीपक पटेल ने नामांकन के पहले अपने आवास से निकले जिसपे भारी कार्यक्रताओं की सैलाब रहा, जुलुस के शक्ल में कई घंटे में जुलूस कचहरी पहुचा, जंहा शहर के कई विधायक भी मौजूद रहे।
दीपक पटेल की राह आसान नही है जिसकी मुख्य वजह पिछले लोकसभा में गुटबाजी का सामने आना, लेकिन मुश्किल भी नही है, इसकी वजह है इनकी माँ केशरी देवी सांसद भी इसी क्षेत्र से रही है।










