स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में बोले पूर्व मंत्री डॉ कश्यप।
महिला सभा ने मतदाता फार्म भराने पर दिया जोर
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई -डॉ राजपाल कश्यप। स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ राजपाल कश्यप ने आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ राजपाल कश्यप ने कहा की सपा मुखिया अखिलेश यादव की अपील पर प्रदेश भर में पीडीए की लगातार एकजुटता से भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है। कहा की भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाएं सहित कमजोर लोग शोषण और अत्याचार के शिकार हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि सत्ता धारी भाजपा अभी तक कैंडिडेट नहीं घोषित कर पाई जबकि सपा ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी की कुल 11सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें सर्वाधिक सीटों पर सपा के उम्मीदवार जीतेंगे। बैठक में अभी तक भराये गए मतदाता फार्म की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक फार्म भराये जाने के लिये पदाधिकारियों से अपील की।

सपा महिला सभा की गंगापार इकाई के प्रतिमा रावत एवं महासचिव पद्मा यादव ने भी बैठक कर महिला सभा के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक फार्म भरवाने की अपील की।
बैठक में एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने पुनः प्रत्याशी घोषित किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए मतदाता फार्म भरे जाने की प्रक्रिया और तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
बैठक में प्रमुख रूप से एम एल सी डॉ मानसिंह यादव,जिलाध्यक्ष अनिल यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, अमर नाथ मौर्य, रमाकांत पटेल, पार्षद नेम यादव, महेन्द्र निषाद, वजीर खां, मनीष यादव बबलू, पंचू यादव, इन्दु यादव, प्रेम चंद्र, अनिल वर्मा, संदीप बिन्द, प्रतिमा रावत, राकेश वर्मा, मंगला पाल, राजकुमारी, माधुरी गौतम, प्रमिला यादव, सुषमा पासी, सुजीता यादव, रुपाली, आशा त्रिपाठी, जागृति गुप्ता, बृज वासिनी, मीना, अनुराधा अम्बेडकर, कविता, हरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, हंसराज बिन्द, रामराज, जोखूलाल बिन्द,रोशन लाल प्रजापति, जितेंद्र बिन्द आदि मौजूद रहे।










