मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्टर
रामपुर। शीत ऋतु के दृष्टिगत जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया कंबल वितरण। शीत ऋतु के दृष्टिगत जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों, जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा कहा गया कि जनसेवा एवं मानवीय संवेदनाओं के अनुरूप निरंतर ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे।
कंबल वितरण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। फरियादियों एवं जरूरतमंदों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।










