स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करें सभी ज़िलों के अधिकारी मंडल आयुक्त।

स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करें सभी ज़िलों के अधिकारी मंडल आयुक्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करें सभी ज़िलों के अधिकारी मंडल आयुक्त

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करें सभी ज़िलों के अधिकारी मंडल आयुक्त। मुरादाबाद मंडल आयुक्त अज्जनय कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंडल आयुक्त ने मंडल में अधिकारियों द्वारा सी यूजी नंबर रिसीव न करने की शिकायतों पर सख्त कार्यवाही के लिएं निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों की सर्वाधिक शिकायतें मिल रही हैं मंडल आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटरों को मानकों के अनुरूप संचालित किए जाने के संबंध में सभी जिलों में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि आयुष्मान कार्ड का लाभ रोगियों को न मिलने और गलत तरीके से उपचार किए जाने की शिकायतें काफी गंभीर हैं। इसके लिएं सीएमओ को गंभीरता बरतने की जरूरत है। जो आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध जो अस्पताल लापरवाही कर रहे हैं उन पर जुर्माना व ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करें। मंडल में चिकित्सालयों में उपलब्ध वेंटीलेटरों की उपयोगिता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।ताकि रोगियों को इसमें स्वास्थ्य लाभ मिल सकें। एंबुलेंस संचालन प्रक्रिया की क्रास चेकिंग करने के भी मंडल आयुक्त ने निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों के लिएं यथाशीघ्र एंबुलेंस की उपलब्धि हर समय रहनी चाहिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai