स्तनपान से शिशु मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- प्राचार्य डॉ हरिओम सिंह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेडिकल कालेज कौशांबी में विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ आयोजन

 

कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में 01 से 07 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष की थीम ’’स्तनपान को प्राथमिकता दें, स्थायी सहायता प्रणालियाँ बनाऐ, है। इसका उद्देश्य समाज में स्तनपान के महत्व को प्रचारित करना है और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना है। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के प्रधानाचार्य डॉ0 प्रो0 एच0के0 सिंह ने बताया कि स्तनपान से शिशु मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढता है, एवं श्वास की बिमारी, मोटामा, मधुमेय के रिस्क को कम करता है। तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास मजबूत होता है और यह माताओं मे ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैसंर के रिस्क को कम करता है एवं माॅ व बच्चे के प्रति इमोशनल बोन्डिंग मजबूत करता है।

डॉ. सन्तोष कुमार’’ (कम्युनिटी मेडिसिन विभाग) ने स्तनपान के सामाजिक लाभ पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि माॅ का पहला दूध पहला वैक्सीन होता है एवं स्थानीय स्तर पर स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिशु और माताओं को सही मार्गदर्शन मिल सके।डॉ. विकास दुबे (बाल रोग विभाग) ने नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के फायदे पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्तनपान से शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और यह शिशु को कई जीवनभर की बीमारियों से बचाता है।
डॉ. शालिनी शर्मा स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को स्तनपान की सही तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तनपान की सही तकनीक न केवल शिशु के लिए बल्कि माताओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।

उक्त कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 सुनील कुमार शुक्ल, पैथालाॅजी विभाग के सह-आचार्य डा0 रविरंजन सिंह, सह-आचार्य डा0 विकास, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 संन्तोष कुमार, संदीप कुमार, डा0 निखिल कुमार, सहायक आचार्य डा0 विकेश कुमार दुबे, डा0 आत्मिक, डा0 प्रान्जल मिश्रा, डा0 मोहित पटेल, डा0 नन्दिनी राघव, डा0 डी0आर0 सिंह, डा0 सौरभ सिंह, डा0 शालिनी शर्मा, डा0 शुऐब सिद्दीकी, समस्त इन्टर्न डाक्टर्स, मैट्रर्न गायत्री यादव, वी0एन0 सिंह, तथा अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल कर्मचारी एवं प्रसूता महिलाएं उपस्थिति रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai