त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
यमुनानगर प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी का 2012 से घटते वोट प्रतिशत और गिरते जनाधार के मुख्य जिम्मेदार बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम है। बहुजन समाज के लिए सतत आन्दोलित एकमात्र आंदोलनकारी संगठन डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के कार्यकर्ताओं ने यमुनापार स्थित विधानसभा करछना में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम को पार्टी से निकाल बाहर करो और मेवालाल गौतम मुर्दाबाद, सतीश जाटव मुर्दाबाद, पंकज गौतम मुर्दाबाद, आकाश राव गौतम मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए मेवालाल गौतम का पुतला दहन कर आग के हवाले कर दिया।
डा.अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि एक ओर जहां 2012 तक बीएसपी को वोट प्रतिशत और जनाधार बढ़कर लगभग 39 प्रतिशत हो गया था जिसको आज 2025 तक बढ़कर 65 प्रतिशत होना चाहिये था किन्तु आज बीएसपी का वोट प्रतिशत और जनाधार खिसककर वहां पहुंच गया है जहां से बीएसपी की शुरुआत हुई थी। बहुजन समाज भारत की शासक और हुक्मरान कौम रही हैं, बहुजन समाज ही देश के राजे रजवाड़े रहे हैं और कहा गया है कि जिस समाज की सत्ता होती है उस समाज पर अन्याय अत्याचार नहीं होते।

बहुजन समाज पर अन्याय अत्याचार ना हो इसलिए बहुजन समाज की गैरराजनीतिक जड़ों को मजबूत करते हुए बहन मायावती जी को आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए डान दृढ़संकल्पित है तो वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम और प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव, पंकज गौतम और आकाश राव गौतम के चलते आज प्रयागराज मंडल में बसपा का जनाधार और वोट प्रतिशत एक ओर जहां खिसककर हासिये पर आ गया है। यानि वोट प्रतिशत और जनाधार गिरता हुआ चला आ रहा है तो वहीं प्रयागराज में तीन की तिगड़ी से प्रयागराज मण्डल के कार्यकर्ताओ में फूट डाल रखी है। इसलिए एक ओर जहां पार्टी को गर्त में ले जाने वाले पार्टी को अर्श से फर्श पर पहुंचाने वाले, पार्टी को रसातल में पहुंचने वाले पार्टी के मुख्य आरोपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम का पुतला दहन कर आग के हवाले कर दिया। यह पुतला दहन तब तक जारी रहेगा जब तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम को बहन जी पार्टी से निकल बाहर नहीं कर देती है।










