बीएसपी कार्यकर्ताओ ने पार्टी को अर्श से फर्श पर लाने वाले मेवालाल गौतम का किया पुतला दहन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय महासचिव के साथ मुख्य मण्डल प्रभारियों के भी लगे मुर्दाबाद के नारे

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। एक ओर जहां बीएसपी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती ने अभी कुछ माह पहले अपने समधी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे डा. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल बाहर किया है। उसी प्रकार 2012 से बीएसपी का जनाधार और वोट प्रतिशत प्रयागराज मण्डल में कम होने से चिंतित बसपा के शुभचिंतक और सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता बीएसपी का ग्राफ हाशिए पर ले जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम के साथ साथ मुख्य मण्डल प्रभारियों में सतीश जाटव, आकाश राव गौतम और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम का मुर्दाबाद के नारो के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम का पुतला दहन कर आग के हवाले कर दिया गया। पहली जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने मात्र तीन दिन का समय लिया था किन्तु आज आठ माह बीत जाने के बाद जब न तो मुख्य मण्डल प्रभारियों द्वारा और न ही मेवालाल गौतम द्वारा कोई पहल न करने पर पार्टी के कार्यकर्ता काफी दुःखी व नाराज है।

एक ओर जहां प्रयागराज मण्डल स्थित प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी में राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन की खबरें मिल तो रही है वहीं दूसरी ओर प्रयागराज स्थित गंगापार और यमुनापार स्थित बसपा के सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता गोपनीयता के साथ सतीश जाटव, अकाश राव गौतम और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम का मुर्दाबाद के नारो के साथ पुतला दहन कर रहे है।

नाम न छापने की शर्त पर प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी के पूर्व जिलाध्यक्षों व मण्डल प्रभारियों ने बताया कि प्रयागराज मण्डल स्थित हर सेक्टर व बूथ के  कार्यकर्ता मुख्य मण्डल प्रभारी सतीश जाटव, आकाश राव गौतम और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम की कार्यशैली से उन्हें पसन्द नहीं करते क्योंकि उक्त दोनों ने अपनी एक लाबी मण्डल स्तर पर बना लिए है जिन्हें पार्टी से तत्काल निकाले जाने के बाबत बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व शुभचिंतको का कहना है कि या तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाय या उन्हें हाशिए पर रख दिया जाए।

प्रयागराज मण्डल की हर विधानसभाओं से अपने अपने क्षेत्र के हर सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा बहन जी के नाम रजिस्टर्ड डाक द्वारा हजारों प्रार्थना पत्र पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय कार्यालय पर भेजे जाने का अभियान शुरू किया गया था किन्तु बहनजी द्वारा जब कोई कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम का पुतला दहन का यह अभियान तबतक जारी रहेगा जबतक बहनजी उन्हें पार्टी से निकाल बाहर नहीं कर देती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai