बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है- धर्मराज मौर्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मां शीतला अतिथि ग्रह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर दीपदान किया गया

 

कौशांबी। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी जनपदवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और बताया कि भगवान बुद्ध के आदर्शों से समानता,सद्भाव और न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है और भगवान बुद्ध के संदेश को मानवता के पथ प्रदर्शक बताया भगवान बुद्ध का जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म,ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है इस दिल को बौद्ध धर्म के अन्य और हिंदू धर्म के लोग भी मानते हैं इस अवसर पर श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं और दान पुण्य करते हैं साथ ही बुद्ध पूर्णिमा को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी आभार व्यक्त किया ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,हीरा लाल सरोज, मंडल अध्यक्ष सिराथू विनय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल, इंजीनियर मनीष सम्राट, सभासद राहुल कुशवाहा, अनिल शर्मा, व तमाम अनुनाई उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai