प्रयागराज मण्डल द्वारा जल निकायों को स्वच्छ और सुदृढ़ीकरण के लिए अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल में दिनांक 22 मई, 2025 से 5 जून, 2025 तक ” *एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन* ” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) थीम पर ” *विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा* ” मनाया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में एक परिवर्तनकारी अभियान है।

 

*विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा* ’ के अंतर्गत वर्षा जल संचयन एवं  जल पुनर्चक्रण के लिए स्टेशन एवं कालोनियों में लोगों को जागरूक किया गया। रेलवे परिसर के आस-पास जल निकायों को साफ करके उनका सुदृढ़ीकरण किया गया। रेलवे कालोनियों में बच्चों को जागरूक करने के लिए उन्हें प्लास्टिक और जल प्रदूषण से होने वाले नुकसान के विषय में बताया गया। रेलवे परिसर के पास जल निकायों को साफ करने के लिए मानिकपुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर स्टेशन एवं स्टेशन पर अभियान चलाया गया।

प्रयागराज मण्डल में आज सभी प्रमुख स्टेशनों के आसपास पार्कों के रखरखाव, रेलवे कॉलोनियों में हरियाली और पार्कों/उद्यानों का उचित रखरखाव, अपशिष्ट प्रबंधन और शौचालय का निरीक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त कॉलोनियों, रेलवे स्टेशनों, पटरियों और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai