मुरादाबाद में व्यापारी से 7 लाख 75 हज़ार की धोखाधड़ी रक़म मांगने पर जान से मारने की धमकी 8 पर मुक़दमा दर्ज।

मुरादाबाद में व्यापारी से 7 लाख 75 हज़ार की धोखाधड़ी रक़म मांगने पर जान से मारने की धमकी 8 पर मुक़दमा दर्ज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद में व्यापारी से 7 लाख 75 हज़ार की धोखाधड़ी रक़म मांगने पर जान से मारने की धमकी 8 पर मुक़दमा दर्ज। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में एक व्यापारी से 775000 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने आरोप लगाया है कि, रक़म वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के संबंध में चार नामज़द सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना नागफनी निवासी तैमूर आलम ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान नागफनी थाने के सामने स्थित है। तैमूर के अनुसार किसरोल निवासी नाजिम ने उनसे व्यापार में हुए नुकसान का हवाला देते हुए 775000 उधार लिए थे। नाजिम ने यह राशि 15 दिनों के भीतर लौटाने का वादा किया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद जब तैमूर ने नाजिम से अपनी राशि वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगा तैमूर ने आरोप लगाया कि एक दिन नाजिम अपने बड़े भाई मुनाजिर अनवर शहजाद आलम और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनकी दुकान में जबरन घुस आया।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने तैमूर के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। तैमूर ने यह भी आरोप लगाया कि, इस दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि इस मामल में चार नामज़द और चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai