अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का किये निरीक्षण।

अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का किये निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का किये निरीक्षण। अपर पुलिस अधीक्षक, ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के अनुराग सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित महिला प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारीगणों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया गया।

तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा एवं आरटीसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai