संत शिरोमणि रविदास एवं संत नरहरी दास की मनाई गई जयंती।

संत शिरोमणि रविदास एवं संत नरहरी दास की मनाई गई जयंती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ अलीशा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। संत शिरोमणि रविदास एवं संत नरहरी दास की मनाई गई जयंती। समाजवादी पार्टी महानगर मुरादाबाद द्वारा आज महानगर कैंप कार्यालय, मकबरा फाटक पर संत शिरोमणि रविदास एवं संत नरहरी दास (सोनार) की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास एवं संत नरहरी दास के जीवन, उनकी सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, सद्भाव और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने की तथा संचालन डॉ. सोमवीर यादव ने किया। इस अवसर पर राशिद हुसैन अंसारी (महानगर अध्यक्ष, मज़दूर सभा), सलीम वारसी, लालू परवेज़, शमशाद हुसैन अंसारी, शननू भाई साहब, मोहम्मद उमेर, शाहिद अली, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद वासिफ, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद वसीम, असद खान, बिलाल मालिक, अरबाज़ फैसल, मोहम्मद शमशाद, मसरूर हसन, मोहम्मद शरीफ, फरमान खान, जुनेद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि संत रविदास और संत नरहरी दास ने समाज को समानता, प्रेम और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, भाईचारे और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करती रहेगी।

अंसारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। इसी अवसर पर संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी द्वारा वार्ड संख्या 45 के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद उमेर की नियुक्ति की घोषणा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी ने संतों के आदर्शों पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai