मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में छोटे साहिबजादे जी की मीठी याद को मनाते हुए आज जरूरतमंदों को साइकिल रजाई कंबलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी जी व पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना जी मौजूद रहे जिलाधिकारी जी ने कहा समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा है वीर खालसा सेवा समिति बधाई पत्र है जो समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करती है।
पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना जी ने कहा समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य होते रहते हैं इनकी समिति हमेशा बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती है जो की बधाई की पात्र है समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा 23 तारीख से 28 तारीख तक लगातार सामाजिक कार्य किए जाएंगे यह सभी कार्य छोटे साहिबजादे जी की मीठी याद में किया जा रहे हैं कल रेलवे स्टेशन के पास 2:00 बजे दूध की लंगर की सेवा शाम तक की जाएगी आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह, सरदार मनीष सिंह, सरदार लखविंदर सिंह, सरदार दलवारा सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुलशन अरोड़ा, रहमान, सुनील अग्रवाल, अंजली गुप्ता, गीता अरोड़ा, मनु सक्सेना, मनिंदर सिंह, नारायण सिंह, सेवा सिंह, गुरप्रीत सिंह, सनी कपूर, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।










