मध्य वायु कमान ने “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अंतर्गत 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ मनाया।

मध्य वायु कमान ने "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अंतर्गत 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ  शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मध्य वायु कमान ने “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अंतर्गत 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ मनाया। कमान के अधीनस्थ सभी स्टेशन और यूनिटों ने इस समारोह में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। योग को आजीवन स्वास्थ्य, स्फूर्ति, मानसिक दृढ़ता और पूरी तरह से सेहतमंद रहने के लिए एक असरदार तरीके के रूप में रेखांकित किया गया।

मध्य वायु कमान में विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रमों में 35,000 से ज़्यादा वायुयोद्धाओं, उनके परिवार के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा असैनिक कार्मिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्श में प्रतिभागियों ने पूर्ण समन्वय और अनुशासन के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण वातावरण भारतीय वायु सेना समुदाय की फिजिकल फिटनेस और सुंदर स्वस्थ आयु के लिए रोज़ाना योग को अपनाने के पूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस आयोजन ने तेज़-तर्रार और मुश्किल मिलिट्री लाइफस्टाइल में योग की अहमियत पर ज़ोर दिया। योग के नियमित अभ्यास शक्ति एवं लचिलापन विकसित करने, तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा सभी आयु वर्गों – युवा वायुयोद्धा से लेकर वरिष्ठ कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों – के समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहायक है। सत्रों में प्राणायाम और ध्यान भी शामिल थे, जिनके माध्यम से भावनात्मक संतुलन तथा परिचालनात्मक तत्परता के लिए योग क समग्र लाभों पर विषेश बल दिया गया।

सभी स्थानों पर प्राप्त उत्साहजनक सहभागिता स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को एक व्यापक एवं प्रभावी दृष्टिकोण के रूप में बढ़ती स्वीकृति को दर्शाती है। इस अवसर ने मध्य वायु कमान की अपने कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के मध्य स्वास्थ्य, कल्याण तथा कार्य-जीवन संतुलन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai