मुख्य मण्डल प्रभारी राजू गौतम और अमरेन्द्र पासी बीएसपी से निष्काशित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी अपने अनुशासन और रीति नीति के अनुपालन के लिए जानी जाती है। एक ओर विधानसभा चुनाव 2007 में बीएसपी 30.4 प्रतिशत वोट पाकर 206 सीट प्राप्त कर अपने बलबूते सरकार बनाई, विधानसभा आम चुनाव 2012 में 25.9% वोट पाकर 80 सीट प्राप्त की और मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा की और विधानसभा आम चुनाव 2017 में 13% और 2022 में 9% वोट बीएसपी को मिले।

2012 से बीएसपी का वोट प्रतिशत और जनाधार सतत गिरता हुआ चला आ रहा था। ऐसे में एक ओर जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकरियों को पार्टी के जनाधार और वोट प्रतिशत को बढ़ाकर सरकार बनाने के लिए कार्य करना चाहिए था तो वहीं राजू गौतम और अमरेन्द्र पासी जैसे लोगो को बसपा प्रमुख बहन जी विश्वास कर प्रयागराज मण्डल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाकर विधानसभा-2027 की तैयारी में लगकर सेक्टर और बूथ को मजबूत करना था किन्तु एक ओर जहां राजू गौतम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहपुर में एफआईआर संख्या 678 सन 2019 अन्तर्गत धारा- 452, 376, 494, 504, 506, 384 ताज रात हिन्द दर्ज है। जिला न्यायालय फतेहपुर में मुकदमा गवाही में चल रहा है वावजूद इसके बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों से आपसी मिलीभगत करके डमी प्रत्याशी उतारना और फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में पार्टी में चौबीस वर्ष से काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव बरन पासी का टिकट काटकर जितेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाना पार्टी के शुभचिंतकों और समर्थकों में रोष आने लगा और पहली जनवरी से अमरेन्द्र पासी, राजू गौतम, जगन्नाथ पाल, त्रिभुवन नाथ जैसल के विरुद्ध यमुनापार में जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ पुतले दहन होते रहे।

बसपा प्रमुख के संज्ञान लेने पर मुख्य मण्डल प्रभारी जगन्नाथ पाल और त्रिभुवन नाथ जैसल चार दिन पहले ही पदमुक्त कर दिए गए और राजू गौतम तथा अमरेन्द्र पासी को शुक्रवार को पहले पदमुक्त किया गया और शनिवार की सुबह पार्टी से निष्काशित कर दिया गया।

 

दोनों ज़िलों के जिलाध्यक्षों का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण दोनों मुख्य मण्डल प्रभारियों को पार्टी से निष्काशित कर दिया गया है। जबकि उक्त दोनों की पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी लेकिन इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नही आया है जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेन्ट के हित में शनिवार को राजू गौतम और अमरेन्द्र पासी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai