मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 को आयेंगे प्रयागराज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ कल दिनांक 12 दिसम्बर, 2024 को मध्यान्ह 12ः00 बजे प्रयागराज आयेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री सेक्टर-1 में केन्द्रीय हॉस्पिटल, किला घाट जेटी,  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल, अक्षयवट, हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर, सरस्वती कूप का निरीक्षण करेंगे।

वही निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री परेड स्थित अस्थायी मेला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री सलोरी ड्रेन जिओ ट्यूब विधि से शोधन कार्य, सेक्टर-20 में स्थापित अखाड़ा सेक्टर, गंगा रीवर फ्रंट एवं छतनाग घाट का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 03ः05 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai