कौशाम्बी। पुलिस लाइन में 14 दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। पुलिस लाइन, जनपद कौशाम्बी में आयोजित 14 दिवसीय समर कैंप के अंतर्गत बच्चों हेतु विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।समर कैंप के दौरान बच्चों को योगा एवं डांस क्लास कराई गई तथा डिस्पोजल प्लेट क्राफ्ट एवं पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित किया गया। समर कैंप में प्रतिभाग कर रहे बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।










