सेंट जांस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस।

सेंट जांस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। सेंट जांस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस। स्कूल सेंट जांस एकेडमी करछना में शीतकालीन से पूर्व आज क्रिसमस का कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांता क्लॉज़, एंजेल्स और अन्य क्रिसमस थीम पर आधारित ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस कैरोल और डांस परफॉर्मेंस से हुई। बच्चों ने ‘जिंगल बेल्स’ और ‘वी विश यू ए मेरी क्रिसमस’ जैसे गानों पर खूब धमाल मचाया। सांता क्लाज के रूप मे आये शिक्षक ने बच्चो को उपहार बाटे जिससे बच्चो मे विशेषउत्साह देखने को मिला।

स्कूल के निदेशक सीo वीo इनिस एवम डीo इनिस ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और गिफ्ट्स बांटे। बच्चों को केक, चॉकलेट्स और टॉफीज भी दिए गए।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानiचार्य डॉoज़रीन रिजवी एवम शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस की खुशियां बांटीं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और आने वाले नये साल की सभी लोगो बधाई दिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai