लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय सचिव निरंजन रथ के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। लोकसेवक मंडल नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव निरंजन रथ के आकस्मिक निधन पर लोकसेवक मंडल प्रयागराज द्वारा एक शोकसभा का आयोजन राजर्षि टंडन सेवा केंद्र बैंक रोड पर किया गया। यह शोकसभा संगठन के सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

शोकसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने कहा कि ” निरंजन रथ एक कर्मठ, समर्पित और संवेदनशील लोकसेवक थे, जिनका जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति पहुँची है।”

सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

शोकसभा में प्रमुख रूप से कार्यक्रम मे बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, घनश्याम यादव, गुरदीप, डॉ अनिल कौर, घनश्याम मास्टर,सांगमलाल, रामजीत वर्मा, राजेश कुशवाहा, तन्वी, महेंद्र जायसवाल, श्यामसुंदर, मधू,पुनिता मिश्रा, अंजू जायसवाल, लाल जी जायसवाल, शालनी शर्मा, निशा गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, प्रेमलता शुक्ला, प्रीति तिवारी, चंदन निषाद, सुजीत प्रजापति, अर्पित, डॉ कैलाश नाथ पाण्डेय, आदि लोग रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai