शंकरगढ़ विकासखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शंकरगढ़ विकासखंड में भ्रष्टाचार इन दिनों अपने चरम पर है। ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं और ब्लॉक में अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर पेमेंट उठा रहे हैं।

क्या एडियो पंचायत हरिदेव पटेल दे रहे हैं संरक्षण?

आखिर सफाई कर्मियों पर क्यों है मेहरबान? ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार लगा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सफाई कर्मचारी मौन हैं। सवाल यह है कि क्या एडियो पंचायत हरिदेव पटेल इन सफाई कर्मचारियों को संरक्षण दे रहे हैं? आखिर क्यों एडियो पंचायत सफाई कर्मचारियों पर मेहरबान है?

क्या उच्च अधिकारी करेंगे कार्रवाई?

वहीं AT समाचार ने इस मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दिया। एक दूसरे पर जवाब देही तय करते हुए अपना पल्ला झाड़ते नजर आए, अब देखना यह है कि क्या उच्च अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे या फिर भ्रष्टाचार की जड़ें और मजबूत होंगी।

जी हुजूरी का खेल

कब तक चलेगी जी हुजूरी? आखिर सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त सफाई कर्मी कब तक ब्लॉक में अधिकारियों का करेंगे जी हुजूरी और चलाएंगे कंप्यूटर? करेंगे बाबूगीरी क्यों ब्लॉक में बैठे अधिकारी इन सफाई कर्मियों पर नहीं लगा रहे हैं लगाम?

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai