मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा के साथ विक्की शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गौकशी की घटना, 14 दिन बाद मिला गाय का शव। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित गौकशी की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गाय का शव 14 दिन बाद बरामद किया गया है। शव की जीभ और थन कटे हुए पाए गए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी इरफान को अपने कब्जे में लिया है। थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी का नाम दर्ज है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में गौकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।










