त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अपना मंच डेमोक्रेटिक उत्तर प्रदेश में कोल जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर प्रदर्शन किया।उस दौरान उनका समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपना समर्थन दिया आप पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रयागराज में धरना दे रहे अपना मंच डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रज्जन कोल के आंदोलन को समर्थन देने के दौरान यह घोषणा की।
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोल जाति को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा मिला हुआ है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और कई अन्य राज्यों में यही जाति अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल है। उन्होंने इसे गंभीर भेदभाव बताते हुए कहा कि जब एक ही जाति को अलग-अलग राज्यों में अलग पहचान दी जाती है, तो यह संविधान के मूल अधिकारों और सामाजिक न्याय की भावना का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा- कोल और मुसहर जैसे समाज के लोग आज भी जंगलों, पहाड़ियों और दुर्गम क्षेत्रों में रहते हैं। उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।










