मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। सरदार पटेल जयंती पर रामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विपक्ष पर बोला तीखा हमला। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता का सच्चा नायक बताते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि “अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल बनते, तो राम मंदिर निर्माण के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा “वोट चोरी तो नेहरू जी और इंदिरा गांधी ने किया था, या करवा दिया था।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वास्तविक नायकों को वह सम्मान मिला है, जिसे कांग्रेस की सरकारें 60 वर्षों में नहीं दे सकीं।अखिलेश यादव और आज़म खान पर भी डिप्टी सीएम ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “बिहार चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष की नींद हराम हो गई है।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए मौर्य बोले“जैसे बिहार में लालू प्रसाद का जंगलराज था, वैसे ही बंगाल में भी जंगलराज है, जिसे खत्म करके ही दम लेंगे।”
सीएए और घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा“जो भारत का नागरिक है उसे कोई नहीं छेड़ेगा, लेकिन घुसपैठियों को हर हाल में देश से बाहर किया जाएगा।” कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने रामपुर में निकाली गई एकता यात्रा में भी हिस्सा लिया, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।










