एसडीएम न्यायालय ने भी दे रखा है स्थगन आदेश
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। कोर्ट के आदेश के बावजूद दबंग कर रहा सरकारी जमीन पर खेती? उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां सरकारी जमीन पर हुए आक्रमण को लेकर गंभीर है और लगातार सरकारी जमीन पर हुई आक्रमण को खाली कर रही है। वही प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में एक दबंग वर्षों से कई बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसी पर खेती कर रहा था। ग्राम प्रधान ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल की जिस पर कोर्ट ने ग्राम प्रधान के पक्ष में आदेश जारी किया और दूसरी ओर एसडीएम न्यायालय ने भी स्थगन आदेश जारी कर साफ कहां की उक्त जमीन पर किसी तरह का कार्य नहीं होना चाहिए उसके बावजूद दबंग सरकारी जमीन पर खेती कर रहा है।
दरअसल ग्राम प्रधान राज नारायण निवासी पश्चिमनारा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त दबंग माफिया ग्राम सभा पूरबनारा और पश्चिमनारा की करीब 20 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर कई वर्षों से खेती कर रहा है। इस बात की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल की जिस पर माननीय न्यायालय ने सारी जमीन की जांच के बाद उसे ग्राम सभा की पाया इस पर एसडीएम न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए स्थागन आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद भी उक्त दबंग सरकारी भूमि पर खेती कर रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि जबकि मेरी शिकायत पर एसडीएम ने उस सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए थानेदार को भी आदेशित किया था।
ग्राम प्रधान का कहना था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह दोबारा कोर्ट जाएगा और अधिकारियों की मिली भगत की भी पोल खुलेगा।










