ब्यूरो चीफ एस के सिंह की रिपोर्ट
बलिया। बलिया में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ सपा नेताओ का विरोध प्रदर्शन काला झंडा और गो बैक के लगे नारे मंत्री के काफिले का बदला रूट कई हिरासत में। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बलिया में जमकर विरोध प्रदर्शन OP राजभर गो बैक के लगे नारे ,कला झंडा लेकर सड़को पर उतरे सपा समर्थकों को पुतला फुकने से पुलिस नें रोका, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का रूट किया गया डाइवर्ट ओमप्रकाश राजभर का बलिया के फेफना विधानसभा के रातसड होना है जनसभा।

ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद सनातन पांडेय पर 20 से 25 सपा सांसदों को पार्टी से तोड़ने का लगाया था आरोप जिससे नाराज सपा के ब्राह्मण नेता भानु दुबे ने ओमप्रकाश राजभर को बलिया में घेराव करने की दी थी चेतावनी । पुलिस ने सपा नेता भानु दुबे सहित सभी समर्थकों को लिया हिरासत में। हिरासत में लिए गए सपा नेता भानु दुबे ने कहा ओमप्रकाश राजभर सपा सांसद पर बेतुका बयान दे रहे है ,वह जब जब बलिया में आएंगे तब तब उनका विरोध करेंगे।










