जिलाध्यक्ष व डीएम द्वारा जनपद में नव चयनित 09 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र किए वितरित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट

औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नव चयनित कनिष्ठ सहायकों एवं एक्सरे टेक्नीशियन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में किया गया, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ शिशिरपुरी सहित संबंधित अधिकारी व नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों एवं आमजन द्वारा देखा व सुना गया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष,जिलाधिकारी द्वारा नव चयनित 09 कनिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार, अमन चौधरी, अंकुश कुमार, अनुराग पोरवाल, ज्ञान प्रकाश, जंगजीत सिंह, शिवांगी पुरवार, क्षितिज द्विवेदी तथा शनि यादव को नियुक्त पत्र वितरित किए गए।

जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्षों में अनेको महत्वपूर्ण कार्य किए हैंl

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में स्किल इंडिया एवं कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैंl  उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना बुंदेलखंड में की जा रही हैl उन्होंने नवनियुक्त से कहा कि वह अपने पद एवं दायित्व का कुशलता से निर्वहन करेंl  माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षकों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं तथा गत दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने शिक्षकों की खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैंl

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज अनुदेशकों को व्यवसायिक शिक्षा में शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहे हैंl उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर पारदर्शी एवं निष्ठा के साथ नियुक्तियां प्रदान कर लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैl उन्होंने कहा कि रात दिन मेहनत करने वालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैंl कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों से कहा कि  वह अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से निर्वहन करेंl उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य, के साथ निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की l उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी आगंतुक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai