मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में एस आई आर फॉर्म को लेकर बीएलओ की मदद में रस्तोगी सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी बने सहयोगी। रस्तोगी सभा के जिला अध्यक्ष एवं स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी ने बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग किया है। इस अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं को जोड़ना और गलतियों को सुधारना है।
मुकेश रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साहित हैं।
इस अभियान के दौरान, बीएलओ ने मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधित करने के लिए फॉर्म भरने में मदद की। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।










