गोवंशो को ठण्ड से बचाव के लिए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को करायें सुनिश्चित- डीएम।

गोवंशो को ठण्ड से बचाव के लिए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को करायें सुनिश्चित- डीएम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सचिव ग्राम पंचायत, जमुनापुर को निलम्बित करने के निर्देश

कौशाम्बी। गोवंशो को ठण्ड से बचाव के लिए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को करायें सुनिश्चित- डीएम। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संरक्षित गोवंशों एवं सहभागिता योजना के अन्तर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशां आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों की निगरानी बनाये रखी जाय।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि नोडल अधिकारियों से सभी गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कराकर गोवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करा लिया जाय। उन्होंने गोआश्रय स्थलों के लिए चिन्हित चारागाहों में चारे की बुआई कम पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी कड़ा, चायल, सरसवां, नेवादा एवं कौशाम्बी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्हांने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र के गोआश्रय स्थलों का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे का एक्सेस खण्ड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारी को दिया जाय, ताकि और प्रभावी निगरानी हो सकें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि गोआश्रय स्थलों में भूसा, चारा सहित आदि सभी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखी जाय। बैठक में बताया गया कि गोआश्रय स्थल-जमुनापुर में आवश्यक व्यस्थाओं को सुनिश्चित बनाये रखने के कार्य में सचिव, ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सचिव ग्राम पंचायत, जमुनापुर को निलम्बित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai