प्रेमी युगल के बयान के दौरान तहसील परिसर में हंगामा, पुलिस ने किया हस्तक्षेप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोमल उर्फ सीबा खान की मांग और बालिग होने के आधार पर उसे रोहित के सुपुर्द किया गया

 

कौशांबी। सिराथू तहसील परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब प्रेमी युगल रोहित कुमार और सीबा खान उर्फ कोमल के मजिस्ट्रेट बयान के लिए पहुंचने पर लड़की के परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया। रोहित कुमार, पुत्र बच्चा लाल, निवासी ग्राम गराई, और सीबा खान उर्फ कोमल, पुत्री इरशाद अहमद, निवासी ग्राम बनपुकरा, दोनों चौकी सिराथू, थाना सैनी, जनपद कौशांबी के निवासी हैं।जानकारी के अनुसार, दोनों 8 जून को घर से भाग गए थे। सीबा खान ने अपना नाम कोमल रख लिया और हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया।

सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पहुंचे युगल के साथ लड़की के परिजनों ने तीखी झड़प शुरू कर दी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद कोमल की मांग और बालिग होने के आधार पर उसे रोहित के सुपुर्द कर दिया गया।

मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण, वेद प्रकाश सत्यार्थी, सर्वेश पटेल, वीरेंद्र दिवाकर, पुष्पेंद्र पांडे, लवकुश पटेल, रूपेंद्र शर्मा, अंकित दिवाकर, आशीष पाण्डेय, ओम पाण्डेय, शुभम चौधरी, प्रियांशु, कुलदीप ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए तहसील परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai