शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
दिबियापुर, ओरैया। विजयदशमी के पावन पर्व पर नगर के रामलीला मैदान विमल द्वार में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव भगवान श्री राम और रावण के युद्ध का मंचन किया जाएगा। इस प्रतीकात्मक घटना के साथ बुराई पर भलाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा। कारीगरों के द्वारा रावण के साथ साथ मेघनाद एवं कुंभकरण के भी पुतले हाईटेक तकनीकी से तैयार किए जाएंगे। रावण पुतला दहन के दौरान तेज धमाके की आवाज और आग के शोलो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। रावण पुतला दहन मेला देखने नगर के आस पास के गांवों के हजारों लोगों को आने का आवाहन किया गया।मेले में लोगों ने मिट्टी के वर्तन,दैनिक उपयोगी सामान, बच्चों ने खिलोने इत्यादि की दुकानें भी लगाई जाएगी।
दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने मेले में सभी व्यापारियों और दर्शकों को दशहरा महोत्सव में बुलाने की सूचना दी। और उन्होंने अपने सूचना संबोधन में कहा कि पिछले कई वर्षों से नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दशहरा मेला के कार्यक्रम आयोजित नही हो पाए। लेकिन पिछले दो साल से मेले को और अधिक महानता दी जाएगी। आने वाले दिनों में नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते रहेंगे।










