त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। चुनाव आयोग हठधर्मिता छोड़ एस आई आर की समय सीमा बढ़ाये -डॉ मानसिंह यादव। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मे भ्रमण के दौरान मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 50 फीसदी काम भी नहीं पूरा प्रयागराज। एस आई आरकी समय सीमा बढ़ाने की मांग समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने की है।
शहर के करेली क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान रहमतनगर, अरमान पैलेस,मुन्ना मस्जिद, लेबरचौराहा आदि क्षेत्रों मे बी एल ओ एवं स्थानीय निवासियों से मुलाक़ात कर जानकारी ली। डॉ मानसिंह के अनुसार इन क्षेत्रों मे अभी तक पचास प्रतिशत काम भी नहीं हुआ है जबकि समय सीमा के दिन बहुत कम बचे हैं।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, हरि ओम शाहू, मोईन हबीबी, मो तहजीब अली, सऊद अहमद, मुन्ना, अलीम खान, शाहिल खान, लड्डन, मो खालिद, लियाकत अली आदि मौजूद रहें।










