लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार को भावभीनी विदाई एवं सम्मान।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार को भावभीनी विदाई एवं सम्मान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार को भावभीनी विदाई एवं सम्मान। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार के सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।

समारोह की अध्यक्षता मुख्य अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) एवं मुख्य अभियंता पद का कार्यभार ग्रहण कर चुके सतीश चंद्र जी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अधीक्षण अभियंता प्रयागराज वृत्त नरेश कुमार तथा अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ वृत्त एस. के. गौतम उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं फतेहपुर जनपदों के अधिशासी अभियंता प्रवीण राय, हरिवंस सिंह, नवीन कुमार शर्मा, शील,सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।

अपने संबोधन में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बी. के. पाण्डेय ने कहा कि धर्मेंद्र कुमार अहिरवार का कार्यकाल विभाग के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। उन्होंने सदैव तकनीकी दक्षता, निष्पक्ष प्रशासन, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया तथा अभियंताओं और कर्मचारियों के साथ आत्मीय एवं सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखे।

कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मेंद्र कुमार अहिरवार का व्यक्तित्व सरल, सहज, विनम्र एवं कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील रहा। उन्होंने हमेशा कर्मचारियों की जायज़ समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल की तथा सभी के साथ समान व्यवहार करते हुए एक आदर्श प्रशासक की भूमिका निभाई। उनका सेवाभाव, मानवीय दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगी।

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लकी मिश्रा, पंकज कुमार, योगेंद्र पाण्डेय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष फूलचंद यादव तथा संचालन का दायित्व स्टेनो धारा सिंह ने सफलतापूर्वक निभाया।

अंत में धर्मेंद्र कुमार अहिरवार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai