“भोज महोत्सव”वायब्रेंट भोपाल की अवधारणा अंतर्गत आयोजनों के माध्यम से भोपाल की ब्रांडिंग पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर जिला पुरातत्त्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। नवगठित कार्यकारिणी समिति की इस पहली परिचयात्मक बैठक में भोपाल जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में “वायब्रेंट भोपाल” की अवधारणा के अंतर्गत भोज महोत्सव, फूड फेस्टिवल, म्यूजिक फेस्टिवल तथा अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भोपाल की ब्रांडिंग करने पर जोर दिया गया। साथ ही भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता, झीलों, ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित करने तथा नागरिक सहभागिता के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।कलेक्टर ने DATCC की वेबसाइट, बुकलेट एवं लोगो तैयार करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आर्ट एंड ड्राइंग, फोटोग्राफी, रील मेकिंग, शॉर्ट मूवी एवं लोगो डिजाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में भोपाल की सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, हेरिटेज वॉक शुरू करने, स्थानीय गाइड व्यवस्था विकसित करने तथा पर्यटन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश एवं प्रसाधन जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।यह भी कहा गया कि होम-स्टे योजनाओं एवं स्थानीय टूरिस्ट सर्किट विकसित कर पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। भोपाल जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पीपीपी मॉडल पर टूर पैकेज तैयार करने की आवश्यकता बताई गई। बैठक में संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों को जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से समन्वित रूप से संचालित करने पर सहमति बनी। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने स्टेट म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai