ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। बलिया में 25 हजार का इनामिया गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। बलिया पुलिस और फरार चल रहा गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़। 25 हजार का इनामिया गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश 23 वर्षीय फजल उर्फ करिया निवासी तेतारपुर थाना नरही के दाहिने पैर में लगी गोली।
नरही के कारो रोड के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। फिर भी बदमाश भागने लगा और पुलिस पूछा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बदमाश को मारी गोली।
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती चल रहा इलाज। घायल बदमाश के खिलाफ पहले से नरही थाना में पशु क्रूरता अधिनयम के तहत मुकदमा था दर्ज।
घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर को किया गया बरामद। नरही थाना क्षेत्र के कारों मोड़ के समीप की बताई जा रही घटना।










