रामपुर की जमीन से शीतलहर के चलते डीएम अजय द्विवेदी ने किया बेघर बना डाला ठंड के टाइम में लोगों को अपने घर के छत से उखाड़
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में आवास विकास की ज़मीन से बुलडोजर के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में आज आवास विकास विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी ज़मीन को खाली कराया,इस दौरान आवास विकास की ज़मीन पर बने तीन अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, प्रशासन का कहना है कि ये मकान बिना किसी वैध दस्तावेज़ के सरकारी भूमि पर बनाए गए थे, जिस कारण इन्हें अवैध घोषित किया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, बुलडोज़र से मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
वहीं मकानों में रह रहे लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे लंबे समय से यहां रह रहे थे, और अगर मकान तोड़े जाने थे तो इसके बदले उन्हें वैकल्पिक प्लॉट या पुनर्वास दिया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि उन्हें कोई मुआवज़ा या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई, जिससे वे बेघर हो गए हैं।










