नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम होने पर संबंधित कक्षाध्यापक की जवाबदेही तय की जाएगी… बीईओ चायल
चायल/कौशाम्बी। बीआरसी चायल में शुक्रवार 27 जून को संचालित 55 बेसिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ निपुण भारत के तहत होने वाली गतिविधियों की मासिक समीक्षा बैठक की गई। स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों को 10-10 बच्चों का नवीन नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। एस०एम०सी० एवं पी०टी०एम० बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु लोगो को प्रेरित किया जाये।
बीईओ चायल ने प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से कहा कि एक जुलाई से स्कूल खुलने से पहले बेहतर साफ सफाई करायें एवं पहले दिन आने वाले प्रत्येक बच्चे को हल्दी व चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया जाए। साथ ही सभी स्कूलों में पुस्तकालय क्रियाशील करने और सभी बच्चों को खेल सामग्री की उपलब्धता कराने, ईको क्लब का गठन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिये। चेताया कि नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत से कम होने पर संबंधित कक्षाध्यापक की जवाबदेही तय की जाएगी। स्कूल खुलने से पूर्व सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय खामी मिलने पर संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा।
बैठक की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये खण्ड शिक्षा अधिकारी,चायल द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप से नियमित आकलन व श्रेणीकरण उपरान्त मध्यम छात्रों को निपुण, संघर्षशील छात्र को माध्यम की श्रेणी में ले आना की योजना की प्रगति एवं समीक्षा की गयी। खंड शिक्षा अधिकारी चायल द्वारा समर कैम्प में छात्र छात्राओं को वितरित किये गये सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशियन के अन्तर्गत लाभार्थी छात्र संख्या एवं शिक्षमित्र व अनुदेशक का नाम की सूचना प्राप्त की गयी।प्रबन्ध पोर्टल पर ए०एम०सी० खाते में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की गयी धनराशि को अपलोड किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में स्मार्ट क्लास हेतु साइट रेडिनेस की प्रगति एवं स्मार्ट क्लास का विधिवत संचालन सुझाव दिये गए है।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीक्षा का प्रयोग एवं साप्ताहिक निपुण संवाद क्विज पूर्ण करने की विद्यालयवार समीक्षा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी चायल ने बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक का आयोजन कराये जाने एवं बैठक में छात्र नामांकन, उपस्थिति, ठहराव, शिक्षा की गुणवत्ता आदि विषयों पर विस्तृत जर्चा किये जाने हेतु निर्देश दिये है। बैठक में ए०आर०पी० शालिनी कुशवाहा, पूनम सिंह, विनय सिंह, शैलेन्द्र सिंह एवं पुष्पेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।










