मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस लाइन रामपुर में विदाई समारोह का किया गया आयोजन। होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर विद्यासागर मिश्र द्वारा सप्रेम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सुश्री हर्षिता सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक (मुसर्रफ अली) एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
दिनाँकः- 30.11.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले उ0नि0 का सेवा विवरण
म0उ0नि0 ना0पु0 नीलम द्विवेदी पत्नी अवधेश द्विवेदी निवासी म0सं0 – 27 करगेना चौकी के पीछे मारुती विहार कालोनी, थाना – सुभाष नगर, जनपद – बरेली।
नियुक्ति स्थान व दिनांक- दिनांकः- 23.10.1986 को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर में महिला आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुई । आज दिनाँक 30.11.2025 को 39 वर्ष 01 माह 07 दिवस सेवा कर महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रही है । आपने पूर्ण सेवा काल के दौरान 06 जनपदो क्रमशः शाहजहांपुर, बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, अमरोहा, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की।
पदोन्नती का दिनांक- आपने 03 मार्च वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी एवं 31 अगस्त वर्ष 2022 में महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कार- आपको सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 20 नगद पुरस्कार एवं 19 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है।
वर्तमान तैनाती- थाना- स्वार , जनपद – रामपुर
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया। आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा।










