मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। किसान गन्ने के साथ लें मूंग-उर्द की अंत:फसली का लाभ, नि:शुल्क बीज के लिए आवेदन शुरू। जनपद के किसानों के लिए जायद फसल 2026 में गन्ने के साथ दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है।
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में गन्ने की अंत:फसली के रूप में मूंग और उर्द के नि:शुल्क बीज मिनीकिट वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, निर्धारित लक्ष्य और समय सीमा विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जनपद में मूंग फसल के लिए 1714 हेक्टेयर तथा उर्द फसल के लिए 423 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक किसान 31 जनवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं,ई-लॉटरी से होगा चयन।
प्रेस नोट के अनुसार, यदि प्राप्त आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएग, विकासखण्डवार और जनपदवार लक्ष्य की विस्तृत जानकारी कृषि विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन किसान भाई अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या किसी भी जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।










