त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। किसानों का धान लिया पर अब तक भुगतान नहीं, सीएम और सीडीओ से शिकायत। जनपद के मेंजा उरुवा ब्लॉक के न्याय पंचायत शुकुलपुर जिला साधन सहकारी समिति के सचिव ने दिसंबर 2025 में करीब कई दर्जन से अधिक किसानों का धान क्रय किया लेकिन अब तक इसका भुगतान नहीं किया गया। जिसकी शिकायत किसानों ने सीधा सीएम तथा सीडीओ से की है शिकायत के बाद सचिन को बचाने के लिए इकलाबी अब किसानों को फोन कर रही है जबकि किसान सोमवार के बाद कभी भी मुख्यमंत्री दरवाजे पर पहुंच कर शिकायत कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार न्याय पंचायत शुकुलपुर में साधन सहकारी समिति है, जहां पर आशीष मिश्रा नामक सचिव गरीब किसानों का लाखों कुंटल धान तो क्रय तो कर लिया और उन्हें सरकारी पर्ची न देकर के बाद में भुगतान करने की बात की जब किसान भुगतान की बात की तो आशीष ने किसानों को आश्वासन पर आश्वासन देना शुरू किया और थक हारकर किसानों ने ऊबकर मुख्यमंत्री व मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज से शिकायत की शिकायत के बाद अब किसानों को अलग-अलग फोन से धमकी मिल रही है किसानों का कहना था कि वह सोमवार को सीडीओ से मिलने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर आशीष मिश्रा के साथ-साथ शुकुलपुर सरकारी समिति से संबंधित अधिकारियों की भी शिकायत की जाएगी और उनके काले कारनामों को रखेंगे साथ ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की भी मांग करेंगे।










