ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट
बलिया। जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महामंडलेश्वर एवं श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी और आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद हड़कम्प मच गया। वायरल वीडियो में भारी संख्या में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट की घटना दिखाई गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गम्भीर आरोप लगा रहे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और फ्लैग मार्च कर रही है। वीडियो और तहरीर के आधार पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
वही इस पूरे मामले को श्रीनाथ बाबा मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी ने आरोप लगाया कि श्रीनाथ बाबा के परिसर में घुसकर रसड़ा चेयमैन विनय शंकर जायसवाल ने 40से 50 की संख्या में मठ के परिसर में आये थे। जब मैंने पूछा कि यहां पर क्या हो रहा है तो हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया।
इस मामले को लेकर आदर्श नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने बताया कि रामलीला मैदान की कमेटी के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसका सुंदरीकरण कराने के लिए निरीक्षण करने अपने टीम के साथ वहां पर गए थे।आरोप है कि इस महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। और अपने जानमाल की खतरा बताते हुए इस मामले को लेकर जांच कर कारवाई करने की मांग किया है।










