बीआरसी चायल में ब्लॉक स्तरीय अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीईओ नसरीन फारूकी ने अध्यापकों को प्रशिक्षण में ससमय उपस्थित रहने के निर्देश दिए

चायल/कौशाम्बी। सोमवार 18 जुलाई बीआरसी चायल में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन और एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक पर आधारित ब्लॉक स्तरीय अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चायल नसरीन फारूकी और डायट प्रवक्ता अनामिका सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

खंड शिक्षा अधिकारी नसरीन फारूकी द्वारा अध्यापकों को प्रशिक्षण में ससमय उपस्थित रहने तथा ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। डायट प्रवक्ता द्वारा अध्यापकों को निपुण विद्यालय बनाने की कार्य योजना पर चर्चा की गई ।इस प्रशिक्षण में 50-50 टीचरों के दो बैच बनाए गए हैं जिसमें एआरपी द्वारा अध्यापकों को वाणी 1 ,गणित मेला, संतूर ,निपुण लक्ष्य अप, निपुण टीचर अप तथा विद्यालय को कैसे निपुण बनाया जाए आदि पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गौरतलब हो कि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य है बच्चों में संख्या और भाषा की समझ बुनियादी रूप से विकसित करना ताकि वे खुद पढ़ कर समझ सकें. प्राथमिक स्तर के हर बच्चे में इतनी समझ विकसित करना नई शिक्षा नीति का आधार है। इसके लिए स्कूल, अभिभावक और सरकार, सबको मिल कर एक रणनीति के तहत काम करना होगा, गुणवत्ता की लगातार निगरानी करनी होगी।

प्रशिक्षण में एआरपी विनय कुमार सिंह, पूनम सिंह, शालिनी कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र सिंह एवं सभी प्रतिभागी अध्यापक उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai