धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है गुरुवार सुबह चंदौली पुलिस एसओजी और टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रयागराज से चार आरोपियों को दबोचा था असला बरामदगी के दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महैवा गांव के पास नेशनल हाईवे 19 के किनारे एक बंद आहते में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस टीम जब गिरफ्तार बदमाशों को हत्या में प्रयुक्त हथियार की बारामदी के लिए लेकर मौके पर पहुंची तभी बदमाशों ने मौका पाकर छुपाये गए असलहो को निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।

इस मुठभेड़ में उप निरीक्षक अजय यादव और दरोगा अभिषेक शुक्ला को गोली लगी है उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश यादव श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू काजू यादव एवं रोहित यादव शामिल है मौके से दो तमंचा दो पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की धरना गांव में जिम संचालक और प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव की बाइक सवार आठ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नर्सश हत्या कर दी थी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी इस संबंध में एसपी आदित्य लांगेहे ने बताया कि अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर 25 25000 इनाम घोषित किए गए थे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है चंदौली एसपी ने मुठभेड़ में साहसिक कार्रवाई करने वाले पुलिस टीम को 20000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।










