मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में निःशुल्क दंत जागरूकता कैम्प का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

नैनी, प्रयागराज। भारत की बड़ी फार्मास्यूटिकल डॉ. रेड्डी के तत्वाधान में बच्चों को दाँत की देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, नैनी में निशुल्क दाँत परीक्षण कैंप लगाया गया।

कैंप में कुशल दंत चिकित्सक डॉक्टर शारदा सिंह ने मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों को विभिन्न तरीकों से दाँत में होने वाली प्रारंभिक कमियों और कैसे यह भयानक रूप ले लेती हैं, उसके बारे में बताया। उनके साथ डॉ अमित मिश्रा, डॉक्टर मनीषा यादव, डॉक्टर साकिब खान व डॉक्टर रचित वर्मा द्वारा दांतों  की देखभाल के विषय में जानकारी दी गई।

डॉक्टर शारदा सिंह ने बताया कि दाँतों की बीमारी को इग्नोर करना गंभीर बीमारी को बुलावा देना होता है। अगर समय से दाँतों के प्रति गंभीर नहीं रहे तो यह शुगर, हार्ट, माउथ कैंसर आदि रोग का कारण भी बन सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बच्चों के साथ बड़ों को भी जागरूक होना चाहिए और शरीर के निरोग होने के लिए शुरुआत मुंह से ही होनी है, जिसमें दाँत की देखभाल सबसे जरूरी है।

मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन एसके मिश्रा ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ दांत के लिए फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन डॉक्टरो द्वारा किया गया जिसमें हमारे मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों को दांत में होने वाले समस्याओं और दांत की साफ सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया और छात्रों के दांतों को भी चेक किया गया। इस तरह का कैंप लगाकर डॉक्टरो ने छात्रों को दातों के रख रखाव के बारे में जागरूक किया।

 

वही मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्या  अन्नू मल्होत्रा ने बताया कि मेरे स्कूल में आज डाकर शारदा सिंह के द्वारा छात्रों को दांतो के प्रति जागरूक करने के लिए निःशुल्क दाँत परीक्षण जागरूकता  शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai