त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। विधवा महिला के शंकरगढ़ में खरीदे गए प्लाट के बीचो बीच से चंदन साहू द्वारा जबरन रास्ता सड़क बनाया जा रहा है। जब इसकी जानकारी पीड़िता को मिली तो पीड़िता ने तत्काल अपने शंकरगढ़ टाउन एरिया चिकान मुहल्ला के पास खरीदे गए प्लाट पर पहुची तो देखा कि मेरे जमीन के बीच से सड़क बनाया जा रहा है। जब पीड़िता ने मना किया तो बताया गया कि यह सड़क का रास्ता है।
दरअसल पीड़िता वृजरानी केसरवानी पत्नी स्वर्गीय मुन्नालाल केसरवानी निवासिनी 131/156 मालवीय नगर प्रयागराज की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 17 मई 1995 को मौजा शंकरगढ़ स्थित वर्तमान में वार्ड नम्बर 6 में 16×60 फीट भूमि कोला नाथ सेन पुत्र देवसरन से खरीदा था। उपरोक्त विक्रेता से 16× 60 पीड़िता के भाई उमाशंकर केसरवानी भी प्लांट क्रय किया था जो दोनों प्लाट पीड़िता वृजरानी केसरवानी का है।
वही पीड़िता ने बताया कि विपक्षी चंदन साहू पुत्र अज्ञात निवासी चकान टोला शंकरगढ़ थाना शंकरगढ़ जबरियन पीड़िता को निर्माण कार्य में अवरोध कर रहे हैं और पीड़िता जो कि विधवा महिला है उसके जमीन के बीचो-बीच से सड़क चंदन साहू निकाल रहे है।
पीड़िता ने उप जिलाधिकारी बारा और थाना शंकरगढ़ को लिखित शिकायत देते हुए यह मांग किया है कि मेरी जमीन जो मैंने कोल नाथ सेन पुत्र देवसरन से खरीदा था उसको बनाने दिया जाए और जबरन गलत तरीके से जो बीच से सड़क चंदन साहू द्वारा निकाला जा रहा है उसको तत्काल रोका जाय और मुझ गरीब विधवा को अपने मेहनत मजदूरी करके हमने जिस जमीन को खरीदा है उस पर मुझे मकान बनाने दिया जाय।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या योगी सरकार में इस विधवा महिला को न्याय मिलता है या इसके जमीन से जबरन चंदन साहू द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाएगा या इस विधवा महिला को योगी सरकार द्वारा न्याय किया जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।










