दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग का बदमाश गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

वही आरोपी की पहचान सावदा कालोनी निवासी मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है। आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है। आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है स्पेशल सेल इंस्पेक्टर मान सिंह की टीम को सूचना मिली थी की, आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात 2:30 बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है उसे उपचार के लिए अंबेडकर हॉस्पिटल भेज कर 307, 353 और आर्म ऐक्ट का मामला दर्ज किया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai