मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद, रामपुर। आदर्श कॉलोनी रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, बहन डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ओजस्वी संबोधन से जनमानस हुआ प्रेरित।
कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन में बहन नीना सहानी ने अपने प्रेरणादायी और ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को अमृतवाणी से लाभान्वित किया। बहन नीना सहानी के संबोधन ने समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत किया। उनके विचारों ने युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक सभी को गहराई से प्रभावित किया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके वक्तव्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
आयोजन समिति द्वारा बहन नीना सहानी का स्नेहिल सम्मान भी किया गया, जिस पर उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बहन नीना सहानी का सम्मेलन में पधारकर मार्गदर्शन देने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।










