सिक्स लेन सड़क चौडी करण का आंदोलन लड़ रहे आधा दर्जन लोगों को किया गया हाउस अरेस्ट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय सिक्स लेन सड़क चौडी करण का आंदोलन लड़ रहे आधा दर्जन लोगों को किया गया हाउस अरेस्ट।

आपको बता दे की पड़ाव से लेकर मुगलसरा नगर में सिक्स लेन बनाने के लिए मुगलसराय नगर के लोगों ने आंदोलन 2025 से प्रारंभ कर दिया था जिसको लेकर उन्होंने कई अधिकारियों को पत्रक सोप सड़कों पर भी उतारे लेकिन उनकी बातों पर गौर नहीं किया गया, जिसमें की एक बार खून से भी संतोष पाठक एडवोकेट ने पत्रक लिखकर सोप था इनकी बातों को प्रशासन ने नहीं सुना, जिसको लेकर आज 2 अगस्त 2025 को चंदौली से सटे हुए जिले वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है तो उन्हीं के सामने इस संबंध में पत्र देने के लिए आंदोलनकारी संतोष पाठक व उनके अन्य साथी जाने वाले थे जिसकी सूचना प्रशासन को मिलने पर उन्होंने उन्हें हाउस अरेस्ट किया।

मौके पर क्षेत्राधिकार कृष्ण मुरारी और एसडीएम व भारी पुलिस बल भी संतोष पाठक के घर पर मौजूद रही एसडीएम के समझाने पर उन्होंने पत्रक एसडीएम को सौपा और एसडीम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में जब भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चंदौली जनपद में होगा तो आप लोगों को अवश्य उनसे मिलवाया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai